तालासपुर भारत पेट्रोल पंप के पास ट्रक फंसने से लगा घंटों जाम, 11 बजे तक हुई मशक्कत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

स्थानीय क्षेत्र में तालासपुर ( चन्दौली ) स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक ट्रक के सड़क घूमाने पर फंस जाने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। रात के समय हुए इस अवरोध के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक रात में ही सड़क पर फंस गया था, जिससे आवागमन ठप हो गया। सुबह होते ही जाम की स्थिति और अधिक विकट हो गई। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार दिन में करीब 11 बजे फंसे हुए ट्रक को सड़क से हटाया जा सका। ट्रक हटने के बाद यातायात को सुचारू किया गया,

जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को लेकर सुरक्षा और प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।