मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का स्वाइन फ्लू टीकाकरण शुरू

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर,मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मंडलीय जिला चिकित्सालय में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों के स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से बचाव हेतु वृहद टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया।

इस कार्यक्रम में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों, विशेषकर इमरजेंसी विभाग, आईसीयू, मेडिसिन, पीडियाट्रिक तथा गायनी एंड ऑब्सटेट्रिक्स विभाग के कर्मियों को स्वाइन फ्लू का टीका लगाया गया। क्राउड मैनेजमेंट और अनुशासन व्यवस्था संभालने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी टीकाकरण का लाभ दिया गया। वहीं वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू से बचाव तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता ब्रोशर वितरित किए गए।

चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का स्वस्थ और संक्रामक रोगों से सुरक्षित रहना आवश्यक है। एक स्वस्थ स्वास्थ्य कर्मी ही मरीजों और समाज को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर ने बताया कि इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के मरीजों के लिए चिकित्सालय परिसर में अलग से स्वाइन फ्लू हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यहां चिकित्सकों द्वारा आवश्यक इलाज, दवाओं का वितरण और जांच कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज पांडे, डॉ. वंदना मौर्य, डॉ. सुनील सिंह, मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. क्वाशीन अख्तर, वरिष्ठ चिकित्सा परामर्शदाता डॉ. आर.के. सिंह तथा हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. पूजा सलूजा आदि उपस्थित रहे और स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।