वाराणसी, 08 सितंबर 2026
जहाँ हर शाम असीमित आस्था का सैलाब उमड़ता है, वही गंगा घाट कई बार ऐसी घटनाओं का गवाह बनता है जो इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करती हैं।
राजघाट पर घटित एक ऐसी ही घटना ने साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ एक लिबास नहीं, बल्कि संकट के समय फरिश्ता बन जाने का दूसरा नाम है।
दिनांक 08/09/2026 को राजघाट पर घाट भ्रमण कर रहे सामने घाट निवासी निखिल सिंह अचानक फिसल कर गंगा नदी में गिर गए और देखते ही देखते गहरे पानी में डूबने लगे।
घाट पर ड्यूटी पर तैनात 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर वाराणसी के तीन प्रहरियों ने तत्काल अपनी जान पर खेलकर उसे बचा लिया।
बचाव दल में शामिल जवान –
1. HC अनिल सिंह
2. आरक्षी कमलेश यादव
3. आरक्षी आशीष राम
जवानों ने युवक को सकुशल बाहर निकालने के बाद उसकी पत्नी को सूचना देकर बुलाया और SHO आदमपुर को सकुशल सुपुर्द किया।







