मुख्यमंत्री के नाम भारतीय किसान संघ ने सौंपा नौ सूत्रीय मांग पत्र

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीघ। भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर प्रदेश के समस्त विकास खंड कार्यालयों पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के नाम नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसी क्रम में डीघ विकास खंड कार्यालय पर भी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बीडीओ डीघ आलोक कुमार पांडेय एवं एडीओ (आरडी) एम.डी. इस्लाम फरीदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र प्रस्तुत किया।

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष डीघ वेद प्रकाश पांडेय एवं सह जिला मंत्री रजनीश पांडेय के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने, ट्यूबवेल एवं अन्य सिंचाई साधनों की समुचित मरम्मत कराने, किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर ₹12,000 करने, तथा औराई चीनी मिल का संचालन पुनः प्रारंभ कराने की मांग की गई।

इसके अलावा किसानों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं उचित तरीके से संपन्न कराने तथा किसानों की जमीनों को उनके वास्तविक एवं उचित मालिक के नाम पर नियमानुसार स्थानांतरित कराने की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं में अभिषेक मिश्रा, मनोज पांडेय एवं अमन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा है।

 

रिपोर्ट रोशनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई