आगरा का रामबाग चौराहा शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक माना जाता है, जहाँ अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन इस चौराहे को सुचारु रूप से चलाने में TSI जय शंकर यादव का कोई जवाब नहीं है उनकी कार्यकुशलता की सभी सराहना करते हैं
चाहे कड़ाके की गर्मी हो या मूसलाधार बरसात जय शंकर यादव के कदम कभी नहीं रुकते वह लगातार चौराहे पर डटे रहकर जाम को लगने ही नहीं देते और यातायात को सुचारु बनाए रखते हैं
टीम भावना से होता है काम
इस कार्य में उन्हें उनकी पूरी टीम का भरपूर सहयोग मिलता है उनके सहयोगी के रूप में होमगार्ड प्रेम चन्द्र कॉन्स्टेबल अनिल कुमार महिला कॉन्स्टेबल नेहा कॉन्स्टेबल सत्यवीर और कॉन्स्टेबल सुमित कुमार हमेशा उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और कभी भी पीछे नहीं हटते
रामबाग चौराहे पर भारी वाहनों के दबाव और भीड़ के बावजूद यह पूरी टीम जिस मुस्तैदी और लगन से यातायात व्यवस्था को संभालती है, उसकी शहर भर में चर्चा है स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जवानों की वजह से उन्हें जाम से काफी राहत मिली है।







