चकिया, चन्दौली
तहसील चकिया के अंतर्गत खिलची गांव में सोमवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान व वरिष्ठ समाजसेवी विजय शंकर सिंह उर्फ बाबिल के नेतृत्व में आयोजित बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में चकिया तहसीलदार देवेंद्र यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने 50 बाढ़ प्रभावित परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया।

बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए दाल, चावल, चना, लाई, सब्जी, तेल, साबुन, सर्फ, बाल्टी, तिरपाल समेत अन्य दिनचर्या के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने पर बाल प्रभावित परिवारों ने सबका धन्यवाद करते हुए राहत की सांस ली।

तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशासन प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए लगातार लोगों के बीच पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। किसी भी बाढ़ प्रभावित परिवार को भोजन, दवा अथवा अन्य ज़रूरी सामग्री की कमी नहीं होने दी जा रही है। क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अगर आपदा संबंधित किसी भी समस्या से जूझ रहा हो तो तत्काल मुझे इसकी जानकारी दी जाए जिससे उन लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाया जा सके।







