संदीप यादव को सपा प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)

मंगलवार को चकिया तिराहा और गंजी प्रसाद तिराहे पर समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट संदीप कुमार यादव का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा संदीप यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उनके गृह जनपद चंदौली पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

संदीप यादव के स्वागत के लिए बनारस से काफिला रवाना हुआ, जो पड़ाव चौराहा, दुल्हीपुर, मुगलसराय, गंजी प्रसाद चौराहा, आरटीओ कार्यालय चंदौली, चंदौली, नवही पुल, नारायणपुर और बुझारत की मड़ई होते हुए गंजी प्रसाद तिराहे पर पहुंचा। यहां समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम में सपा के पूर्व सांसद रामकिशन यादव सहित कृष्ण यादव काजू, पूर्व प्रमुख अरविंद, कमलेश यादव, मंगल यादव समेत कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

संदीप कुमार यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को प्रमुख बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वहीं, स्वागत के दौरान वक्ताओं ने नौजवानों से एकजुट होकर 2027 में सत्ता परिवर्तन के लिए काम करने का आह्वान किया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई