चंदौली को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करे सरकार: अरुण द्विवेदी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

जिले में लगातार हुई भारी बारिश से किसानों की फसल बर्बाद होने और जलभराव से उत्पन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने पूरे जनपद को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के साथ ही किसानों को फसल का पूरा मुआवजा देने की मांग की।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण चंदौली जिले में किसानों की करीब 70 से 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। भारी बारिश से लोगों के जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामसभा वार सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की।

ज्ञापन में सकलडीहा कस्बे सहित पूरे जनपद में अतिक्रमण किए गए नालों से अतिक्रमण हटाकर उनकी खुदाई और सफाई कराने की मांग की गई, ताकि जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लंबे समय से जलभराव की समस्या का भी मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस ने मैदान से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।

अरुण द्विवेदी ने कहा कि ये समस्याएं जनपदवासियों के दर्द को बयां करती हैं। यदि जिला प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में हैंडपंप की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मोहम्मदपुर निवासी पिंटू बिंद की मौत और अन्य लोगों के घायल होने का मामला भी उठाया। उन्होंने मृतक के परिवार और घायलों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।

इसके अलावा विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए नेगुरा और मसौनी के किसानों को कम सर्किल रेट पर मुआवजा दिए जाने का आरोप लगात�

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई