मिर्जापुर। राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ ने मृतक श्रमिकों के परिजनों कविता, किरण देवी, कुसुम कली विश्वकर्मा एवं संगीता को 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे इसके साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की गई
जिला प्रशासन के प्रयास से यह सहायता राशि एस.एस. रंजन क्रेशर कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई। इस दौरान जिला खान अधिकारी जितेंद्र सिंह समेत मिर्जापुर और सोनभद्र के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।







