थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 06.09.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिण्डराई के पास से अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र प्रदीप राजभर, निवासी ग्राम रामपुर लठिया, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 पाउच (कुल 3.0 लीटर) अवैध देशी शराब तथा बिक्री के 150 रुपये बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-283/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह आसपास की दुकानों से देशी शराब खरीदकर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर लुक-छिपकर शराब की बिक्री करता है तथा उससे प्राप्त धनराशि का उपयोग स्वयं करता है। आज भी वह रोज की तरह देशी शराब बेचने के लिए यहां आया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सतीश कुमार पुत्र प्रदीप राजभर, निवासी ग्राम रामपुर लठिया, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।

बरामदगी का विवरण
कुल 15 पाउच (कुल 3.0 लीटर) अवैध देशी शराब, जिसमें—
1. 10 पाउच विन्डीज लाईम (कुल मात्रा 2.0 लीटर)।
2. 02 पाउच बन्टी जामुन (कुल मात्रा 0.4 लीटर)।
3. 03 पाउच मिस्टर एप्पल (कुल मात्रा 0.6 लीटर)।
4. 150 रुपये नगद बिक्री के।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 जितेन्द्र यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 राम सिंह यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 शशिप्रताप मौर्या, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।