थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अपहरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 06.09.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुरही अंडरपास से मु0अ0सं0-277/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राहूल विश्वकर्मा पुत्र गोगा विश्वकर्मा, निवासी ग्राम तरवाँ, थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता/अपहृता को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में बिन्दा मोड़ पर रहकर मजदूरी करता था, जहां उसकी एक लड़की से जान-पहचान हुई थी। वह लड़की को शादी करने की नीयत से अपने साथ ले गया था। बाद में उसे जानकारी हुई कि लड़की के परिजनों द्वारा थाना फूलपुर पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी दौरान लड़की बिना बताए कहीं चली गई, जिसे उसने काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। उसे तलाश करते हुए वह पुनः फूलपुर क्षेत्र में आया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

राहूल विश्वकर्मा पुत्र गोगा विश्वकर्मा, निवासी ग्राम तरवाँ, थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़, उम्र 25 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 आकाश गौड़, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. रि0का0 दिलीप पासवान, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।