एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरुईन जमानियां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा पूरे विद्यालय में कृष्णमय वातावरण देखने को मिला।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे और अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

इसके साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम ने समारोह में विशेष उत्साह और उमंग भर दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार चौबे, BM, UBI तथा विजय श्याम पांडेय, जमानियां स्टेशन, गाजीपुर उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर रणविजय सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनके इस प्रकार के सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.के. शर्मा ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।