विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह कल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर आगामी 06 सितंबर 2026 दिन –

रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की स्थापना के पावन अवसर पर गाजीपुरी (गाजीपुर) में एक भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम स्थानीय लाल दरवाजा स्थित जायसवाल मैरिज हॉल (महादेव मंदिर के पास) में दोपहर 12:00 बजे से आरंभ होगा।

विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री विनीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले में निवास करने वाले सभी प्रांत पदाधिकारी, प्रांतीय सदस्य, विभाग मंत्री, ज़िला संगठन मंत्री, ज़िला कार्य समिति के सदस्य, जिले के सभी आयाम प्रमुख, नगर तथा वार्डों के प्रमुख, साथ ही सभी 10 प्रखंडों की टोली के कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजकों का उत्साहवर्धन करें।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।