मीरजापुर
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा।

प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा सहित विभिन्न आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित अधिकारियों और परिजनों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।







