जन्माष्टमी पर मणि मंदिर में सजा देव दरबार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

श्रीमणि मन्दिर (धर्मसंघ शिक्षा मण्डल, दुर्गाकुण्ड) में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मन्दिर के मुख्य मण्डप में स्थापित श्रीराम दरबार, श्रीराधा माधव, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य विग्रहों का भव्य श्रृंगार किया गया।

धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के पावन सानिध्य में वैदिक आचार्यो द्वारा प्रभु श्रीकृष्ण का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया, सायंकाल 7 बजे देव विग्रहो की विराट आरती उतारी गईं।

समस्त आयोजन महामंत्री पं. जगजीतन पाण्डेय के आचार्यत्व में सम्पन्न हुई।

इसके उपरांत भजन गायक कृष्णा एवं सहयोगियों द्वारा देर रात तक भजन की रसधार बहाई गयी। उन्होंने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’ आदि भजनों से सम्पूर्ण वातावरण को कृष्णमय बना दिया।

विद्युत झालरों से सजा मणि मंदिर- जन्माष्टमी महोत्सव पर सम्पूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग बिरंगे बिजली के झालरों की रोशनी में नहाये धर्मसंघ की आभा अत्यंत आकर्षक लग रही थी, पूरे मंदिर में दस से अधिक झाँकियां सजाई गई है जिसके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही।

नोट–

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सायंकाल 5 बजे से मंदिर में संगीत के कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।