मीरजापुर।
अहरौरा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
थाना अहरौरा पर वादी नारद बिन्द पुत्र स्व. जतन बिन्द निवासी हसनपुर कम्हरिया, थाना बबुरी जनपद चन्दौली ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु.अ.सं. 179/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अहरौरा को निर्देशित किया था।
इसी क्रम में दिनांक 01.09.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. कैलाश बिन्द पुत्र विपत राम (ससुर), 2. अजय कुमार बिन्द पुत्र कैलाश बिन्द (पति) व 3. रामपति देवी पत्नी कैलाश बिन्द निवासीगण डकही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों को न्यायालय/जेल भेज दिया।







