मीरजापुर
उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतगंज, कोन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.आर.पी. सुधीर तिवारी रहे। उन्होंने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर खेल अनुदेशक सर्वेश कुमार सिंह ने बच्चों को मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय और देश के लिए उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में भारत को हॉकी में तीन स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया।
विद्यालय में इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, क्रिकेट, कैरम, लूडो और शतरंज प्रमुख रहे। बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजयी हुए बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कमलेश चंद्र मौर्या, विनोद यादव, वनिता जायसवाल, उषा यादव, विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।









Users Today : 20
Users This Year : 24748
Total Users : 37341
Views Today : 38
Total views : 73497