रामनगर, अम्बेडकर नगर
विधानसभा आलापुर क्षेत्र के रामनगर स्थित तहसील मुख्यालय पर सोमवार को विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की बदहाली, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने कहा कि लगातार बिजली की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं खराब सड़कों और नहरों में पानी की कमी से किसानों एवं आम जनता को दिक्कतें हो रही हैं।धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने संबंधित विभागों से जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।












Users Today : 15
Users This Year : 24743
Total Users : 37336
Views Today : 25
Total views : 73484