वाराणसी।
भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी जिले के लिए नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूची में संजीव सिंह गौतम को जिला महामंत्री बनाया गया है।
जारी की गई सूची में कुल 21 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इसमें 3 जिला महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 1 जिला कार्यालय मंत्री शामिल हैं।
पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से यह नई टीम बनाई गई है। जिला कार्यसमिति के गठन के बाद अब वाराणसी में पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम ने कहा कि “पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। हम सब मिलकर वाराणसी में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करेंगे और 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाएंगे। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और सेवा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को घर-घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी।”







Users Today : 14
Users This Year : 24742
Total Users : 37335
Views Today : 23
Total views : 73482