बूथ पर बैठकर सुनी मोदी की ‘मन की बात’ जिलाध्यक्ष ने कहा हर घर तक पहुंचाएं प्रधानमंत्री का संदेश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 137 वें ‘मन की बात’ का प्रसारण का रविवार को पूरे देश के साथ स्थानीय स्तर पर भी सुना गया।भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल कार्यकर्ताओं के साथ मेंहदीगंज स्थित मड़ई बूथ संख्या 273 पर पहुंचे और यहां सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों पर जोर दिया।

उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों से जुड़े कई प्रेरणादायक उदाहरण भी साझा किए।’मन की बात’ समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो विचार और संदेश दिए हैं, उन्हें हमें अपने जीवन और समाज में उतारना होगा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

उन्होंने बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव में प्रधानमंत्री के संदेश को पहुंचाकर लोगों को जागरूक किया जाए। स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराना भी हमारा दायित्व है।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनता से संवाद का माध्यम है।इससे हमें समाज सेवा की नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने और पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष अखिलेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सीताराम पाल, पंकज तिवारी, प्रदीप पटेल, मिथिलेश, वीरबहादुर, काशीनाथ, दूधनाथ, शिव शंकर पटेल, अमित पटेल, राम विलास, लाल बहादुर, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, अश्वनी यादव, चंदू पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी तरह गौर गांव में बूथ संख्या 244 पर स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम के नेतृत्व में भी मन की बात सुना गया।जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, राजनाथ दूबे, धीरज सिंह, महेश बिन्द, रौनक सिंह, प्रवीण विश्वकर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई