चहनियां चन्दौली
स्थानीय क्षेत्र के सरफद्दीनपुर छपरा गांव निवासी समाजसेवी अशोक सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। जैसे ही इसकी सूचना क्षेत्र में लगी कि श्रद्धांजलि देने वाले का ताता लग गया। सेामवार को क्षेत्र के दर्जनों सम्भ्रान्त व समाजसेवियों ने उनके पैतृक आवास सर्फुद्दीपुर पहंुचकर एक शोकसभा का आयोजन किया।
जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ती हेतु कामना की गयी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह ने कहा कि अशोक जी हम लोगो के अग्रज थे उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र में असहाय, पीड़ित, निर्वल वर्ग के लोगो तक सहायता पहुचाया जाता रहा, उनके न रहने से पूरे क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति हुई। जिसकी भरपाई होना नामुमकीन है।
इस दौरान विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, रेणुका सिंह प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, विवेक सिंह, निलेश सिंह, अतुल सिंह, निखिल सिंह, शैलेश सिंह, हर्ष सिंह, मयंक सिंह, सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।







