कमालपुर व्यापार मंडल चुनाव का नामांकन पूर्ण,कोषाध्यक्ष बिनोद अग्रहरि निर्विरोध चुने गए

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कमालपुर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल चुनाव का नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नामांकन कार्यक्रम में कुल 6 लोगों ने नामांकन फार्म लेने का काम किया।इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो,महामंत्री पद के लिए तीन व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक फार्म जमा हुआ।मौके पर बिनोद अग्रहरि को निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।व्यापार मंडल का चुनाव आगामी 30 अगस्त को रस्तोगी लॉन में सम्पन्न होगा।

कमालपुर कस्बा में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है।चुनाव को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर 11 अगस्त से 16 अगस्त तक सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।जबकि रविवार को नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें अध्यक्ष पद के लिए आनंद कुमार रस्तोगी, भरत रस्तोगी,महामंत्री के लिए रितेश पांडेय,दिलीप त्रिशूलिया,राजकुमार कुशवाहा व कोषाध्यक्ष के लिए बिनोद अग्रहरि ने नामांकन किया।इसमें कोषाध्यक्ष के लिए एक फार्म जमा होने पर बिनोद अग्रहरि को निर्विरोध चुना गया।जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि सभी 6 नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

जिसमें सभी पर्चा वैध पाए गए।आगामी चुनाव बीते 30 अगस्त को रस्तोगी लॉन में सम्पन्न होगा।कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन देने का काम नहीं करेगा।ऐसा जानकारी या कोई वीडियो क्लिप मिलने पर संबंधित प्रत्याशी पर कार्रवाई किया जाएगा।चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन व जनपद के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि,मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल, सहायक चुनाव अधिकारी अशोक केशरी, जिला महामंत्री महमूद आलम, चुनाव अधिकारी कुंदन चौहान,चंदन सेठ आदि रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।