चन्दौली सकलडीहा
सकलडीहा हाइवे से ताजपुर रूपेठा तक जाने वाली मार्ग जगह जगह गड्ढे में तब्दील होगया है। इससे आने जाने वालों को नहर में गिरने का डर बना रहता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। पूर्व ग्राम प्रधान अमित सिंह सहित ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग किया है।
सकलडीहा रजवाहा से होकर तेन्दुई,सिरोहुपुर,दुर्गापुर,ताजपुर,हरिहरपुर,लेहरा,सरेहुआ कला,सरेहुआ खुर्द,रूपेठा तक जाने वाली मार्ग जगह जगह गड्ढे में तब्दील होगया है।सुबह शाम प्रतिदिन इसी मार्ग से नर्सिंग की छात्राओं के साथ हजारों लोगों का आना जाना रहता है। रजवाहा का तटवंध सड़क के बराबर होगया है।
आमने सामने वाहन आने पर नहर में गिरने का डर बना रहता है। ताजपुर गांव के समीप चौहान बस्ती है। इसके अलावा परिषदीय विद्यालय है। नहर में पानी तेज होने पर सड़क पर पानी बहता है। स्कूल में पानी घुस जाता है। इससे आने जाने वालों को खतरा बना रहता है। गांव के पूर्व प्रधान अमित सिंह,डा.एस के शुक्ला,सतीश चन्द्र,सुभाष पांडेय,राजेश चौहान आादि ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के साथ तटवंध की मरम्मत कराये जाने की मांग किया है।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क और सकलडीहा रजवाहा की तटबंध का मरम्मत कराया जायेगा।







