चन्दौली सकलडीहा ,
गंगा में तेजी से बढ़ते जल स्तर को लेकर के जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है । रविवार को उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया । इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। धानापुर और चहनिया ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चिन्हित हैं ।
इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ पशुओं के चारा और किसानों के सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए पशु आश्रय और बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है । किसानों को और पशुपालकों को देखभाल के लिए लगातार लेखपाल कांनूनगो को निर्देशित किया गया है
किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि न पहुंचे इसके लिए लगातार तहसील प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके संबंधित नोडल अधिकारी और लेखपालों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला चंदन यादव आलोक पांडे जितेंद्र सहित तमाम राजस्व कर्मी मौजूद रहे ।







