शहाबगंज
स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पालपुर ग्राम सभा के राजस्व ग्राम गयापुर में लोकनाथ पुत्र रामदीप की गर्भवती भैंस वज्रपात की चपेट में आ गई।

सूचना पर लेखपाल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि भैंस का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।वहीं, रामशाला और खोजापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। लेखपाल के अनुसार रामशाला निवासी भृगुनाथ विश्वकर्मा पुत्र दुख्खी (58), खोजापुर निवासी लीलावती पत्नी श्यामप्रकाश (28), सोनी देवी पत्नी कमलेश (38) और छाया पत्नी विकास (29) वज्रपात की चपेट में आकर घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज संयुक्त अस्पताल चकिया में चल रहा है।

इसके अलावा रसिया क्षेत्र में बंगालीपुर नहर के पास रहने वाले परिवार की बकरियों के भी वज्रपात की चपेट में आने की सूचना है। हालांकि बकरियों के मालिक और संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

लेखपाल राजेश कुमार ने पशुपालकों से अपने पशुओं का पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि आपदा की स्थिति में नियमानुसार सहायता मिल सके।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465