हरकरनपुर भतौरा मार्ग पर रेलवे अंडरपास कई दिनों से पानी भरा पैदल,बाइक साइकिल चालक सबसे ज्यादा परेशान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बारा ( ग़ाज़ीपुर ) न्याय पंचायत क्षेत्र में बारा हरकरनपुर भतौरा मार्ग पर हरकरनपुर गांव के पास बने रेलवे अंडरपास में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अंडरपास तालाब में तब्दील हो गया है। हालात यह हैं कि आसपास के कई गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।

बारा-हरकरनपुर भतौरा मार्ग पर बने ब्रिटिशकालीन रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। अंडरपास से होकर गुजरने वाले पैदल राहगीर, बाइक सवार और साइकिल चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं।

लोगों का कहना है कि पानी की अधिक गहराई के कारण कई बार वाहन बंद हो जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, अंडरपास में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के मौसम में यहां पानी भर जाता है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। बारिश के मौसम में इसमें पानी जमा रहने से लोगों की मुश्किलें बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलनिकासी की स्थाई व्यवस्था हो जाए तो इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है। अंडरपास में पानी भरने से रोजाना आने जाने वाले लोगों परेशानी उठानी पड़ रही है।

लोग ऊपर से रेलपटरी पार करके जाते है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र छात्राएं, जो बारा इण्टर कालेज में पढ़ते है और किसान, मजदूर और नौकरीपेशा लोग सबसे अधिक प्रभावित है। आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को पानी से होकर स्कूल भेजना मजबूरी बन गया है। वहीं किसानों, मजदूरों को अपने काम पर जाने मे भी काफी दिक्कतों के सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने रेलवे और संबंधित विभाग से अंडरपास में भरे पानी कोई समाधान की मांग की है। उन्होंने मांग की है अंडरपास में स्थाई जलनिकासी व्यवस्था बनाई जाए और बरसात के दिनों में नियमित निगरानी की जाए। जिससे भविष्य में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। बारा न्याय पंचायत क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर आवाज उठाई जा रही है।

लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। जलभराव के कारण मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

 

रिपोर्ट: विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई