चंदौली,कंदवा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में जनपद के बहेरी गांव निवासी राज सिंह यादव को एम.सी.ए. में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।
राज सिंह यादव को एक स्वर्ण पदक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा दूसरा सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। उनके पिता प्रदीप यादव किसान हैं। राज सिंह यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर से प्राप्त की, जहाँ उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद के टॉप-10 मेधावी छात्रों में स्थान बनाया था। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बी.एससी., बी.एड. एवं एम.सी.ए. की शिक्षा प्राप्त की।
छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि ने जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें लगातार शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
राज सिंह यादव को बधाई देने वालों में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद त्यागी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह ‘काका’, हरिद्वार राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रताप राय, विपिन यादव ‘विक्कू’, जगमेंद्र यादव (ग्राम प्रधान, बरहन) दयाराम यादव डा संतोष यादव राहुल यादव सहित अनेक शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।







