सकलडीहा,
ग्रामीण बिजली उपकेन्द्र के फीडरों में बार बार ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगा। मंगलवार को एक्सीइन नरेश कुमार और एसडीओ सियाराम के नेतृत्व नोनार और सकलडीहा द्वितीय फीडरों की अतिरिक्त लोड हटाया गया। इस दौरान सुबह 12बजे से चार बजे तक बिजली मरम्मत कार्य चलता रहा। मरम्मत होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया।
सकलडीहा ग्रामीण उपकेन्द्र से नोनार,सकलडीहा द्वितीय,कुचमन,कमलापुर और चहनिया फीडर से सैकड़ों गांव के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति किया जाता है। सकलडीहा द्वितीय और नोनार फीडर पर अधिक लोड होने के कारण स्वीच यार्ड में लगी बड़ी ट्रांसफार्मर हीट होने से बंद हो जाती थी। जिससे बार बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हो जाते थे।
एक्सीइन नरेश कुमार और एसडीओ सियाराय यादव के नेतृत्व में अवर अभियंता मनीष कुमार ने टीम के साथ दोनों फीडरों का लोड का बराबर बराबर बड़ी ट्रांसफार्मर में सिफ्ट कराकर ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाया।एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि ग्रामीण क्ष्रेत्र में बार बार लोड बढ़ने के कारण बार बार ट्रिपिंग की समस्या होती थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोड का कम किया गया। अब बिजली उपभोक्ताओं को बारबार ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगा।
इस मौके पर जेई मनीष कुमार,सौरभ,विरेन्द्र,सुनील,निरंजन,प्रवीन सहित अन्य रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







