चहनियां
बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ में बीती रात चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर से घण्टा चोरी कर ले गये । विगत कई दिनों से चोर मंदिरों को निशाना साध रहे है ।
रामगढ़ में त्रिभुवन सिंह के आवास के सामने प्राचीन शिव मंदिर पर वर्षों से टँगा पीतल का घण्टा चुरा ले गये ।सुबह पूजन अर्चन करने के लिए ग्रामीण पहुँचे तो घण्टा गायब देख सत्र रह गये ।
कुछ दिन पूर्व बैराठ क्षेत्र के कई मंदिरों से घंटे चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन उन मामलों का आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका।
इसी बीच रामगढ़ स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से कुछ समय पहले त्रिशूल, डमरू सहित अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली गई थी।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







