वाराणसी
ऑपरेशन “Cy-Vazra” के तहत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी मैरेज ब्यूरो की आड़ में शादी का झांसा देकर लोगों से ₹5,000 से ₹15,000 तक ऑनलाइन वसूलते थे।
जांच में पता चला कि गिरोह फर्जी वैवाहिक प्रोफाइल बनाकर देशभर के युवक-युवतियों को ठगता था। शिकायत होने पर नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे। पुलिस ने मौके से 27 मोबाइल, एक टैबलेट, बैंक दस्तावेज, डेबिट कार्ड, क्यूआर कोड और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह 600 से 700 लोगों को निशाना बनाकर करीब ₹10 लाख की ठगी कर चुका है। कई राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस अब बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और गिरोह के अन्य सदस्यों की जांच में जुटी है।










Users Today : 3
Users This Year : 24682
Total Users : 37275
Views Today : 5
Total views : 73313