वाराणसी
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना शिवपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने फायरिंग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पंचकोशी रोड गिलट बाजार के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशों, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के मार्गदर्शन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त (कैंट) के कुशल नेतृत्व में शिवपुर पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि एक बाइक सवार व्यक्ति फायरिंग कर भाग रहा है। सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए शिवपुर पुलिस ने पंचकोशी रोड (गिलट बाजार) से आरोपी को घेरकर धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम व पता: अंकित सोनी पुत्र सूरज सोनी, निवासी ग्राम लखपेड़ा भवानीगंज, थाना संग्रामगढ़, जिला प्रतापगढ़।
उम्र: लगभग 24 वर्ष।
गिरफ्तारी का समय व स्थान: दिनांक 26.07.2026, समय दोपहर करीब 01:22 बजे, पंचकोशी रोड (गिलट बाजार), थाना शिवपुर।
बरामदगी का विवरण
अवैध पिस्टल: 01 अदद (.32 बोर)
जिंदा कारतूस: 04 अदद (.32 बोर)
वाहन: 01 अदद मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
विधिक कार्यवाही
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु०अ०सं०-0341/2026 धारा 125 बी०एन०एस० (BNS) एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की विवेचना उप-निरीक्षक भूपेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है।







