चहनियां,
बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में शुक्रवार की सुबह मनबढ़ युवकों ने मारपीट करने के बाद असलहा लहराते हुए कस्बा में लोगो को भयभीत किया । कस्बावासियो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर थाने आगामी कार्यवाही में जुट गयी । इसके पहले भी कुछ दिन पूर्व एक स्वर्णकार दुकानदार को उधार का पैसा मांगने पर पिता था ।
धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ के रहने वाले मनबढ़ सुधांशु सिंह,बाबा सिंह और बुल्लू सिंह शुक्रवार की सुबह चहनियां चौराहे पर पहुँचकर बीच सड़क पर बुलेट रोककर खड़ा हो गये । विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप चालक द्वारा हॉर्न मारने पर नही हटे । पिकअप चालक बगल से अपनी गाड़ी ले जाने लगा तो तीनों उतरकर चालक को बुरी तरह से पिटा ।
तभी एक सफाई कर्मी कल्लू यादव अपनी बाइक पर झाड़ू लगा लाठी लेकर आया तो समझे कि हमलोगों को मारने आ रहा है । मनबढ़ उससे उलझ गये । मौका देख पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया । चुकी कल्लू लोकल था,उसे छुड़ाने के लिए कस्बा के लोग आगे आये तो एक ने असलहा निकालकर लोगो मे भय व्याप्त कर लोगो को गाली गलौज देने लगे ।
इसी बीच किसी ने बलुआ थाने पर फोन कर दिया । पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आये । सीसी फुटेज निकालकर तीनो के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है । उक्त तीनों में से एक कुछ महीने पहले चहनियां में स्वर्ण व्यवसायी राहुल सेठ से करीब 80 हजार रुपये के गहने उधार लिया था । जो पैसा कई बार पैसा मांगने पर 21 जून की शाम को एक लान में राहुल सेठ को बुलाकर पैसे देने के नाम पर जमकर पिटाई किया था ।
इस संदर्भ में बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि सीसी फुटेज में ये तीनो मारपीट करते नजर आ रहे है । इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है । वही इस घटना की व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव और प्रधानपति सतीश गुप्ता सहित व्यापारियों ने कड़ी निंदा करते हुए ऐसे मनबढो के खिलाफ एक्शन लेने की मांग किया है ।







