दिनांक 06.07.2026 को ढ़ाका प्रखंड में जांच टीम द्वारा सघन जांच के दौरान लगभग 550 बैग यूरिया से लदे ट्रक संख्या BR30GA/9164 को जप्त किया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त उर्वरक कालाबाजारी की नियत मुजफ्फरपुर से नेपाल ले जाया जा रहा था।

उक्त ट्रक को जप्त कर उर्वरक निरीक्षक -सह- कृषि समन्वयक उमेश कुमार वर्मा द्वारा ढ़ाका थाना को सुपूर्द कर प्राथमिकी दर्ज हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जप्त किये गये ट्रक ड्राईवर का नाम प्रदीप कुमार है।

जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया विभाग उर्वरक कालाबाजारी, अनियमित व्यवसाय तथा अवैध भंडारण को लेकर काफी सख्त है। उर्वरक कालाबाजारी में संलिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा तथा उनके विरूद्ध कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – अमरजीत सिंह











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437