वाराणसी/बलिया
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलिया का 50 हजार रुपये का इनामी और लंबे समय से फरार चल रहा अपराधी मनोज यादव वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन STF ने सटीक सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा।
STF की अयोध्या फील्ड इकाई को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी मनोज यादव वाराणसी में मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और बनारस रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में मनोज यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में एक विवाद के बाद उसने अपना गैंग बनाया था। इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए वह लोगों को धमकाने, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह तमिलनाडु चला गया था और बीच-बीच में चोरी-छिपे बलिया आता-जाता था।
पुलिस के अनुसार मनोज यादव निवासी रामपुर उदयभान, थाना कोतवाली, जनपद बलिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मार











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438