जौनपुर,
जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुलेआम धज्जियां उड़ाया जा रहा हैं l जहां एक ओर सरकार वृक्षारोपण अभियान चला रही है,तो वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के अधिकारियों और लकड़ी माफियाओं की कथित मिली भगत से क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे भरे आम के पेड़ों की कटाई का कार्य किया जा रहा है l
क्षेत्र वासियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग द्वारा कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं किया जाता है, वहीं पर दूसरी तरफ पराऊगंज क्षेत्र में वन माफिया के हौसले बुलंद हैं l
क्षेत्र में फलदार हरे-भरे आम के पेड़ों की धुआंधार अवैध कटाई का मामला सामने आया है l
स्थानीय क्षेत्र वासियों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी पराऊंगंज और वन विभाग के मिली भगत से यह पूरा खेल खेला जा रहा है l
इस अवैध कटान से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि इलाके का पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ रहा है l
वहीं पर क्षेत्र वासियों का कहना है की लकड़ी माफिया कमरुद्दीन बिना किसी वैद परमिट के इन आम के पेड़ों को काटकर ट्रैक्टर में भरकर ले जाते अक्सर दिखाई देता है l
ज्ञात हो की बिना आधिकारिक अनुमति के हरे भरे आम के पेड़ काटना उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है l










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326