चन्दौली सकलडीहा,
कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति का मुख्य गेट बीते कई माह से टूटा है। आरोप है कि इसी परिसर में विपणन क्रय केन्द्र संचालित होता है। वाहन के धक्के से गेट टूट जाने से किसानों को खाद ले जाने में समस्या हो रही है। शिकायत के बाद भी विपणन निरीक्षक की ओर से गेट का मरम्मत नही कराएं जाने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दी है।
कस्बा स्थित दूर संचार केन्द्र के समीप साधन सहकारी समिति और विपणन क्रय केन्द्र संचालित होता है। बीते दिनों क्रय केन्द्र पर ट्रैक्टर और ट्रकों से माल उतराने के दौरान गेट टूट गया है। जिससे अन्य किसानों को व साधन सहकारी समिति से खाद ले आने जाने में समस्या हो रही है। इ
ससे अतिरिक्त खर्च करके माल की ढुलाएं जाने की व्यवस्था करना पड़ता है। किसान नेता व साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव,मनोज,सिंटू आदि ने टूटी गेट की मरम्मत कराये जाने की बात कही है।
इस बाबत विपणन केन्द्र प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि जल्द ही टूटी गेट का मरम्मत कराया जायेगा।







