Varanasi केंद्रीय कारागार, वाराणसी में हृदय रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर हृदय रोग विभाग, सर सुंदरलाल चिकित्सालय, बीएचयू एवं एस.आर.एस.एन.टी. मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बंदियों एवं कारागार कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों का रक्तचाप, वजन, शारीरिक परीक्षण एवं हृदय संबंधी प्रारंभिक जाँचें की गईं तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य जागरूकता पर डॉ. सुयश त्रिपाठी का संबोधन
परियोजना अधिकारी एवं एसोसिएट प्रोफेसर, हृदय रोग विभाग, आईएमएस-बीएचयू डॉ. सुयश त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप एवं मोटापा ऐसे “साइलेंट किलर” हैं, जो बिना स्पष्ट लक्षणों के हृदय को गंभीर क्षति पहुँचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की जाँच रिपोर्ट में रक्तचाप सामान्य से अधिक पाया जाता है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि समय रहते जीवनशैली में सुधार कर भविष्य की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने तनावमुक्त जीवन, नियमित योग, प्राणायाम एवं सकारात्मक सोच अपनाने पर विशेष बल दिया।
90 वार्डों में स्वास्थ्य अभियान चलाने की घोषणा
एस.आर.एस.एन.टी. मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी एवं पूर्व संकाय प्रमुख (आयुर्वेद), बीएचयू प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी ने अपने संदेश में इस आयोजन को जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह केवल एक शिविर नहीं बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आगामी समय में वाराणसी नगर निगम के सभी 90 वार्डों में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित वार्डों के माननीय पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों तक सीधे स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की योजना तैयार की गई है, जिससे कोई भी व्यक्ति बुनियादी स्वास्थ्य जाँच से वंचित न रहे।
सहयोग एवं आभार
शिविर के सफल संचालन में स्वर्ण समाज से श्री अजय कुमार पांडे जी , राजकीय शिक्षक एवं समाजसेवी श्री अजय कुमार तिवारी, के अध्यक्ष का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं सह-परियोजना अधिकारी वैद्य सुशील कुमार दुबे सहित समस्त चिकित्सकीय टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जेल प्रशासन ने इस मानवीय एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए चिकित्सा विभाग एवं ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
संलग्नक: शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, अतिथियों के संबोधन तथा बंदियों एवं कारागार कर्मियों की सहभागिता से संबंधित छायाचित्र
Ripotr dhaneshwar sahani











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437