चन्दौली चहनिया।
कस्बा में जलनिगम पानी टंकी से खण्डवारी चौहान बस्ती में विगत तीन माह से जलनिगम की सप्लाई न होने से नाराज दर्जनों महिलाओं ने जलनिगम कार्यालय पर पहुचकर प्रदर्शन किया । वही जलनिगम पर आपरेटर से इसे लेकर बहस भी हुआ । महिलाओं ने शीघ्र ही सप्लाई शुरू न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दिया ।
खण्डवारी की समूह सखी महिला प्रियंका चौहान द्वारा जेई सुनील यादव को 15 दिन पहले शिकायत दर्ज किया गया था, जो कि अब तक उसका समाधान नहीं किया गया । प्रदर्शन करते हुए बताया कि चौहान बस्ती में पानी घर-घर नहीं पहुंच रहा है और इस भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोगो को दूर दराज से पानी लाना पड़ता है ।
घर घर पानी के लिए जलनिगम का पाइपलाइन बिछाने का कार्य मरम्मत करने का कार्य ठेकेदार ओमप्रकाश यादव द्वारा किया जा रहा है,जो कि ठेकेदार की लापरवाही से पाइप को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है । गांव में बूंद बूंद तक पानी मिलना मुश्किल हो रहा है । लोगो को काम धंधा छोड़कर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है ।
यदि जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू नही हुई तो महिलाएं सड़क पर उतरने को बाध्य होंगी । जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी ।ऑपरेटर कपिल देव के कहा कि मेरे द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ लगातार 6 घंटे पानी सप्लाई किया जा रहा है । इस भीषण गर्मी में महिलाओं को हर गांव में घरों में पानी का घर-घर जाना बहुत जरूरी है।
इस दौरान प्रियंका चौहान, किरण देवी ,आशा देवी, गीता देवी, राधिका देवी ,संजू देवी, सरिता देवी ,शिवकुमारी देवी ,मुन्नी देवी ,रेखा देवी, फूल कुमारी, गिरजा देवी इत्यादि महिलाएं मौजूद रही।







