चन्दौली नौगढ़ उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर औरवाटाड़ जंगल से 20 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक एक दूसरे में बांधकर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते बरामद किया गया तथा 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 49/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ-
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग मिलकर गोवंशो को आस पास के गांव से सस्ते दामो पर खरीद कर उन्हे पुलिस से बचते-बचाते हुए गोवंश को लेकर लौवारी, लेडहा के जंगल से होते हुए एक दुसरे में बाँधकर पैदल हाँककर औरवाटाड़ जंगल के रास्ते करकटगढ बिहार ले जाकर वध हेतु उँचे दामों पर बेच देते है जहाँ से गोवशो को वध हेतु पश्चिम बंगाल भेज दिया जाता है। जो लाभ होता है हम लोग आपस में बराबर बराबर बाट लेते है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437