मिर्जापुर।
भारत विकास परिषद्समाज सेवा और राष्ट्र विकास में सदैव अग्रणी हैं। इसी सेवा कार्य के अंतर्गत शुक्रवार, 01 अप्रैल 2026 को सुबह 8.00 बजें श्रमिक दिवस पर भागीरथी शाखा मीरजापुर द्वारा श्रमिक चौराहा तेलियागंज में श्रमिक बंधुओं में बिस्कुट, शीतल शर्बत और शीतल जल पिलाकर सेवा कार्य किया गया।
इतनी भीषण गर्मी में कड़ी मेहनत करने वाले हमारे श्रमिक बंधु शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आकर श्रमिक चौराहें पर एकत्रित होते हैं, जिसमें महिलायें भी होती हैं और ये सभी प्रतिदिन अपने जीवकोपार्जन के लिए कार्य करते है।
भागीरथी शाखा की आज की सेवा से उन्हें उर्जा से भर दिया। लगभग सभी श्रमिकों ने शाखा द्वारा किये गये इस सेवा कार्य को सराहा। लगभग 750 श्रमिक लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में शाखा के 12 सदस्यों के साथ मुहल्ले के प्रबुद्ध शंकर लाल केशरी, रमेश साहू एवं वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही। यह जानकारी पुष्पेन्द्र गुप्ता सचिव भारत विकास परिषद् भागीरथी शाखा मीरजापुर ने दी।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459