उत्तर प्रदेश
के IAS अफ़सर रिंकू सिंह राही ने यह इल्ज़ाम लगाते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनको लंबे समय से नही पोस्टिंग दी जा रही है। नही कोई काम दिया जा रहा है। वो उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद से संबद्ध है। उनके पास नही कोई काम और नही गरिमापूर्ण कार्य आवंटन। अपने विस्तृत पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है।
शाहजहांपुर में SDM रहते हुए कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन किया गया। राही ने कहा वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं। इसे उन्होंने नैतिक निर्णय बताया। 2009 में घोटाला उजागर करने पर राही को 7 गोलियां लगी थीं, फिर भी वे बच गये थे। शाहजहांपुर वकीलों के एक प्रदर्शन में उठक बैठक का उनका वीडियो वायरल हुआ था तब सरकार ने उनको अटैच कर दिया था तब से पोस्टिंग नहीं आई। जिससे दुःखी होकर उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है !











Users Today : 12
Users This Year : 24851
Total Users : 37444
Views Today : 15
Total views : 73647