वाराणसी –
वाराणसी के पांडेयपुर स्थित प्राचीन काली मंदिर पर चैत्र नवरात्रि दिवस के बाद रविवार को मंदिर को माला, फूल, चुनरी से सजाया गया था । माता काली को विशेष माला फूल से भव्य श्रृंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा ।
शाम 5:00 बजे से महाभंडारा का आयोजन किया गया जो देर रात्रि भक्तों के आने तक चलता रहा भंडारे में महिला पुरुष व बच्चे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
आयोजक : माँ काली मंदिर धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त भक्तगण के सहयोग से किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सौरभ पांडेय उर्फ (जुगनू बाबा) समस्त पदाधिकारी, कार्यकता का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव







