सेवापुरी।
पंचक्रोशी मार्ग के तीसरे तीर्थ पड़ाव स्थल रामेश्वर के पास पेंडुका गांव में स्थित चौरा माता के दरबार को भव्य रूप से सजावट के साथ नव युवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को वार्षिक श्रृंगार किया गया। चौरा माता धाम में गांव में एकता, सुख, समृद्धि व शांति के लिए किया जाता है। श्रृंगार के पूर्व गांव की महिलाओं ने हाथ में लोटा एवं उसमें भरा धार को भरकर माता के चरणों में अर्पित किया।
श्रृंगार अवसर पर चौरा माता मंदिर को कुमकुमाती झालरों व सुगन्धित फूलों से आकर्षण ढंग से सजाया गया था।श्रृंगार के बाद भक्तों के दर्शन हेतु मां का पट्ट खुलते ही जय-जयकार से क्षेत्र गूंज उठा। श्रृंगार के बाद मंदिर पर सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। शाम को भक्तों को प्रसाद स्वरूप भंडारा का आयोजन किया गया।भक्त कतारवद्ध होकर माता चौरा का दर्शन-पूजन कर क्षेत्र में एकता, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
नव युवा समिति के अध्यक्ष बीरबल यादव, मनोज यादव, राकेश यादव, आनन्द यादव, दीपक उर्फ गल्लर यादव,धर्मेंद्र यादव, बृजेश यादव,दीपू यादव, अवधु बाबा ,श्यामजीत यादव, गया पटेल, मनोज पटेल, कल्लू पटेल, सूबेदार यादव ,सक्षम यादव, चंद्रशेखर ,आशीष यादव सहित अन्य सदस्यों का पूजा पंडाल में सहयोग रहा। मौके पर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव के द्वारा आये हुये भक्तों का स्वागत करते हुये आये हुये लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।







