चन्दौली धानापुर।
क्षेत्र के ग्राम रायपुर बभनियाव निवासी स्व. राजकुमार यादव उर्फ मुटून यादव (पुत्र स्व. रामकृत यादव) की 1 मई 2025 को धानापुर बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में नामजद आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि आरोपी के घर तीन बार नोटिस चस्पा किया गया है,उसके घर पर विवेचना में सहयोग नहीं किया गया। मामले में आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान सिंह उर्फ सिपाही उर्फ सोनू सिंह, पुत्र स्व. गुलाब सिंह, निवासी महुवर कला थाना बलुआ, जनपद चंदौली, घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।
बताया गया कि आरोपी ने स्थानीय थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे तथा थाना चकिया में हुई मुठभेड़ के मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त कर ली है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कई बार उसके घर पर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन अब तक उसने अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।
पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार है और आशंका है कि वह किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हो सकता है।







