बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर एक भव्य महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच आखिरी समय तक रोमांच से परिपूर्ण रहा जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त खेल भावना के साथ ही उत्कृष्ट खेल कौशल देखने को मिला। मैच के दौरान मैदान पर उपस्थित दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लगातार खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए वातावरण को रोमांचक बनाए रखा।

इसके अतिरिक्त मैदान पर 100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों ने सहभागिता की। महिला फुटबॉल मैच और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के सभी महिला प्रतिभागियों को जन संपर्क अधिकारी, राजेश कुमार एवं कुसुम द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच भैरव दत्त, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा विकास आनंद एवं सेवानिवृत कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।











Users Today : 3
Users This Year : 24682
Total Users : 37275
Views Today : 5
Total views : 73313