चन्दौली सकलडीहा प्रार्थिनी राधिका देवी पत्नी सीता राम निवासी ग्राम रिष्टी थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दिया गया कि प्रार्थिनी अपना मकान बनवा रही है। मकान में तराई करने के लिए 01 महीना पहले एक टिल्लू पम्प लगवाई थी जिसको चोरी कर लिया गया है। प्रार्थिनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 303(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया।
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना सकलडीहा के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 303(2) में चोरी किए गये एक टूल्लू पम्प मोटर को खड़ेहरा गांव के खेल मैदान के उत्तरी किनारे 01 बाल अपचारी के कब्जे से किया गया बरामद कर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







