भदोही
नगर पंचायत नई बाजार भदोही में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रीय भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भदोही नगर पंचायत नई बाजार अध्यक्ष उर्मिलादेवी अध्यक्ष पति लालता सोनकरई ओ ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष उर्मिला देवी प्रतिनिधि लालता सोनकरसहित नगर पंचायतके समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही नगर के अनेक सम्मानित सभासदों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
गणतंत्र दिवस समारोह में सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।
समारोह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465