आज़मगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सीधी भागीदारी बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग ने एक ऐतिहासिक डिजिटल पहल की शुरुआत की है। वाराणसी जोन के समस्त जनपदों में शुरू की गई ‘पुलिस सतर्क मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा अब आज़मगढ़ में भी लागू कर दी गई है।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन द्वारा इस सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी अधिकारी जुड़े रहे।
अब डर नहीं, सीधे पुलिस से संवाद
‘पुलिस सतर्क मित्र’ एक स्वचालित और पूरी तरह गोपनीय WhatsApp चैटबोट है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना बिना नाम और पहचान बताए पुलिस तक पहुँचा सकता है।
इस सेवा के अंतर्गत निम्न अपराधों की सूचना दी जा सकती है—
* गौ तस्करी व गोहत्या
* मादक पदार्थों की तस्करी
* अवैध हथियार
* जुआ व सट्टा
* महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराध
* मानव तस्करी
* पुलिस भ्रष्टाचार
* अवैध खनन सहित अन्य अपराध
कैसे करें उपयोग?
1 अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें
2 नंबर 7839860411 पर “Hi” या कोई भी संदेश भेजें
3 बोट द्वारा पूछी गई भाषा चुनें
4 समय, स्थान और अपराध के प्रकार से जुड़े सवालों के जवाब दें
5 जरूरत पड़ने पर फोटो, वीडियो, ऑडियो या CCTV फुटेज भी भेज सकते हैं
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा—
“इस सेवा की सबसे बड़ी ताकत इसकी गोपनीयता है। सूचना देने वाले की पहचान या मोबाइल नंबर पुलिस को दिखाई नहीं देता। इससे लोग बिना किसी भय के अपराध के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।”
‘पुलिस सतर्क मित्र’ अब आज़मगढ़ की सुरक्षा की डिजिटल ढाल बनेगा — जहां हर नागरिक बनेगा पुलिस का साथी!









Users Today : 5
Users This Year : 24779
Total Users : 37372
Views Today : 5
Total views : 73534