चंदौली
जिले से क्राइम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है पिछले दिनों केरायगांव रंजिश में युवक को पीट कर किया गया था घायल फिर उसके बाद थाना इलिया क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव निवासी विश्वनाथ के पुत्र विनय (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीते करीब एक सप्ताह से लापता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय की गुमशुदगी को लेकर परिजनों ने 14 जनवरी को थाना इलिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव को उतराते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना इलिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।











Users Today : 3
Users This Year : 24842
Total Users : 37435
Views Today : 3
Total views : 73635