चौबेपुर।
क्षेत्र में मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई गई।गुरुवार की सुबह से ही मारकंडेय महादेव कैथी घाट,गंगा गोमती संगम गौरा उपरवार स्थित मौनी बाबा घाट पर पुण्यकाल में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद मारकंडे महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। वही लोगों ने मंदिर मे पूजा के बाद बाहर खड़े सैकड़ों गरीबों को लोगों ने दान दिया। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो गया।
अब शुभ कार्य हो सकेंगे। सुबह में लोगों ने स्नान और पूजन के बाद दही चूड़ा और तिलकुट खाया।संध्या में खिचड़ी खाकर लोगों ने इस पर्व को मनाया। बच्चों ने दोपहर में जमकर पतंगबाजी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीडीए की तस्वीर वाली पतंग एक दूसरे पर भारी पड़ रही थी। बच्चों के बीच पतंग लूटने को लेकर भी होड़ मची थी।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459